मणिपुर में तीन ग्रामीणों की हत्या से भड़का गुस्सा, सीएम आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

मणिपुर में तीन ग्रामीणों की हत्या से भड़का गुस्सा, सीएम आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन
मणिपुर में इंफाल पूर्व और कांगपोकपी सीमा पर लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों पर उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, 3 घायल हुए तथा 3 अन्य लापता हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

इंफाल। मणिपुर में सोमवार को जंगल से जलाऊ लकड़ी लेने गए तीन ग्रामीणों की कथित तौर पर उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोगों के लापता होने की सूचना है। वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर दो शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

अधिकारियों के अनुसार, इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर सुबह करीब सात बजे 16 लोगों का एक समूह लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई। मृतकों की पहचान अरुबम रोनिल (35), लैरेनलाकपम इनाओबी (51) और क्षेत्रिमायुम सुशील (32) के रूप में हुई है। घायलों का उपचार जारी है।

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में शवों को जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया। घटना के विरोध में इंफाल में बाजार और दुकानें बंद रहीं। मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

Post Comment

Comment List

Latest News

छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक
पर्यटन सीजन और छुट्टियों के चलते गुलाबी नगरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है। सोमवार को आमेर...
दिल्ली में ई-रिक्शा पर सख्ती की तैयारी, 2.5 लाख वाहनों की सीमा और बिना पंजीकरण चलने पर जब्ती का प्रस्ताव
दीपावली की मिठास में घुला चुनावी स्वाद, बधाइयों के बहाने वोटरों पर डोरे! पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव सक्रिय हुए दावेदार, सोशल मीडिया पर पोस्टर और संदेशों की बाढ़
रोजाना 2 टीएमसी पानी बर्बाद होने का दावा, किसानों की फसल बचाने के लिए कविता का अल्टीमेटम
विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस, 21 अक्टूबर को आयोडीन युक्त नमक के प्रति जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित
ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर,  दिया कुमारी ने आहड़ संग्रहालय का लिया जायजा; ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने के दिए निर्देश 
कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन पर सियासी संग्राम, कुमारस्वामी का अल्टीमेटम- विजयादशमी तक गिरफ्तारी नहीं तो राज्यव्यापी प्रदर्शन