भाजपा सांसद पर बघेल पर हमला, सत्ता से बाहर होने के बाद भी नहीं गई अकड़ 

भूपेश बघेल के बयान पर भड़की भाजपा

भाजपा सांसद पर बघेल पर हमला, सत्ता से बाहर होने के बाद भी नहीं गई अकड़ 
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के "हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे" वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा सांसद संतोष पांडे ने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता जाने के बाद भी उनकी अकड़ नहीं गई है। पांडे ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के "हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे" वाले बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडे ने बघेल पर शुक्रवार को तीखा ज़ुबानी हमला करते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद भी उनकी अकड़ कम नहीं हुई है। सांसद पांडे ने शुक्रवार को बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई।" उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आज जेल में हैं, बावजूद इसके उनके तेवर में कोई बदलाव नहीं आया है।

पांडे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने "प्री-प्लान्ड नाटक" किया और उन्हें अपनी मां की याद नहीं आई। सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को देश की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रस नेता यूरोपीय संस्कृति में पले-बढ़े हैं, जबकि भारत में नारियों की पूजा की जाती है। उन्होंने कांग्रेस पर अपनी विचारधारा को भूलने का भी आरोप लगाया।

तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश में शासन किया लेकिन अब उसे देश और तिरंगे से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता देश की बजाय राहुल गांधी और सोनिया गांधी की परिक्रमा करने में लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के "हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे" वाले बयान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव