रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 459 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची

स्थानांतरण सूची में 391 पुरुष और 68 महिला पुलिसकर्मी शामिल

रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 459 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची
झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसएसपी कार्यालय ने 459 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। स्थानांतरण सूची में 391 पुरुष और 68 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न थानों, ट्रैफिक, महिला थाना और रिजर्व गार्ड में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जिला पुलिस बल में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कुल 459 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें 391 पुरुष और 68 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। आदेश के तहत पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर रांची के विभिन्न थानों, ओपी, थाना रिजर्व गार्ड, पुलिस लाइन, यातायात और अन्य पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। शुरुआती सूची में डीएपी श्रेणी के जवानों का तबादला किया गया है।

तबादला सूची में दयानंद कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, मनोज उरांव, राजेश कुमार, सुशील कुमार और विकास कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। वहीं, दूसरी सूची में राजेंद्र प्रसाद यादव, राजीव पी. सिंह, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, नरेश कुमार और प्रकाश कुमार समेत अन्य जवानों का पदस्थापन बदला गया है। इनमें कई पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना रिजर्व गार्ड में भेजा गया है।

महिला पुलिसकर्मियों की भी बदली तैनाती की गई है। सूची में अर्चना देवी, कविता देवी, प्रतिमा देवी, रंजना देवी, सुनीता कुमारी, पूनम देवी और अंजलि कुमारी समेत कई महिला पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। उन्हें महिला थाना, कोतवाली, सदर, डोरंडा, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है।

जारी आदेश में डीएपी, एच-डीएपी, एल-डीएपी और ओआर श्रेणी के पुलिसकर्मी शामिल हैं। आदेश में प्रत्येक पुलिसकर्मी की वर्तमान और नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। फेरबदल के तहत कई जवानों को एक थाना रिजर्व गार्ड से दूसरे थाना रिजर्व गार्ड में भेजा गया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन, यातायात, महिला थाना और अन्य पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Read More विश्वेंद्र सिंह ने फिर उठाए प्रदेश नेतृत्व पर सवाल, बोले-स्वाभिमानी लोगों का पार्टी में दम घुट रहा

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व विधायक भड़ाना हत्या मामले में एक दर्जन से अधिक हिरासत में, आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित पूर्व विधायक भड़ाना हत्या मामले में एक दर्जन से अधिक हिरासत में, आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित
भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में वैर पुलिस ने एक दर्जन...
100 दिन में बदलेगी जयपुर की सूरत, 500 लोकेशन पर चलेगा सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर