पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार तस्करी का भंडाफोड़, पांच देसी कट्टे और 11 कारतूस के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस ने की गांव में छापेमारी

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार तस्करी का भंडाफोड़, पांच देसी कट्टे और 11 कारतूस के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार
बिहार के पूर्णिया जिले की जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो कथित हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के अनुसार पुलिस ने सरसोनी और चक गांव से 5 देसी कट्टे, 11 कारतूस व मोबाइल बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो कथित हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच देसी कट्टे, 11 कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने आज बताया कि जलालगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में हथियारों की खरीद-बिक्री और आपूर्ति का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सरसोनी गांव में छापेमारी की।

डॉ. सुमन ने बताया कि छापेमारी के दौरान नीरज कुमार तत्मा के घर से चार देसी कट्टे, 11 कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने जलालगढ़ थाना क्षेत्र के चक गांव में कार्रवाई कर रमेश चौहान को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के हथियारों की आपूर्ति से जुड़े होने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस इनके अन्य साथियों और हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल...
केरल में प्रियंका गांधी को दिखाए काले झंडे : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ लगाए नारे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
बस्तर में बाढ़ का कहर जारी! सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन, 805 लोगों को सुरक्षित निकाला, 4,798 राहत शिविरों में
जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच
LPU में यौन उत्पीड़न के दावों पर बवाल: अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, जांच के लिए SIT गठित ; प्रशासन ने आरोपों को बताया अफवाह
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़: देशी-विदेशी पर्यटकों का तिलक और माला से स्वागत, आमेर में कालबेलिया तो जंतर मंतर पर शहनाई वादन ने बांधा समां
पश्चिम रेलवे मंडल का फैसला: यात्रियों को सुविधा, चलेगी अतिरिक्त ट्रेन