भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव का कार्यक्रम जारी

नितिन नबीन संभाल रहे हैं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव का कार्यक्रम जारी

लक्ष्मण ने कहा कि यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में होते हैं, तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान उसी दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

नई दिल्ली। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने ‘संगठन पर्व’ के तहत यह अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन-पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक दाखिल नामांकनों की जांच और परीक्षण की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को शाम 5 बजे से 6 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 

यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में, तो 20 को मतदान  
डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में होते हैं, तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान उसी दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

नितिन नबीन संभाल रहे हैं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी
वर्तमान में नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी के भीतर संगठनात्मक स्तर पर चल रहे चुनावों की यह अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण बात मानी जा रही है।

‘संगठन पर्व’ एक चरणबद्ध प्रक्रिया 
डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि भाजपा का ‘संगठन पर्व’ एक चरणबद्ध प्रक्रिया है, जिसकी शुरुआत बूथ स्तर से होती है और मंडल, जिला, राज्य इकाइयों से होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक पहुंचती है। इस पूरे अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाना है।

Read More दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब