12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का समापन: आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ओम बिरला ने कहा- शांति और विकास की मजबूत आवाज बना ब्रिक्स

आतंकवाद के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का समापन: आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ओम बिरला ने कहा- शांति और विकास की मजबूत आवाज बना ब्रिक्स
नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन पर संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि मंच ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकियों पर ठोस कार्रवाई, समावेशी डिजिटल तकनीक और संप्रभुता के सम्मान का आह्वान किया। भारत ने मंच की अध्यक्षता चीन को सौंपी।

नई दिल्ली। ब्रिक्स संसदीय मंच ने विश्व में आतंकवाद की कड़ी निंदा की है और संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नयी दिल्ली में आयोजित दो दिन के 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव की जानकारी देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह मंच दुनिया में शांति, विकास और सहयोग की मजबूत आवाज बन सकता है। 

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संयुक्त घोषणा पत्र में आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई है तथा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आतंकवादी घोषित व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई किये जाने की आवश्वयकता पर बल दिया गया है। बिरला ने कहा कि घोषणा पत्र में डिजिटल औद्योगिकी को समावेशी बनाने और देशों के आंतरिक मामले में बाहरी दखल के निषेध की भी पुरजोर मांग की गई है। बिरला ने समापन समारोह में ब्रिक्स संसदीय मंच की अध्यक्षता चीन को सौंपी।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिवम वरिष्ठ नागरिक समिति का नवगठन, पुरोहित अध्यक्ष, अडवाणी सचिव एवं सक्सैना कोषाध्यक्ष बने शिवम वरिष्ठ नागरिक समिति का नवगठन, पुरोहित अध्यक्ष, अडवाणी सचिव एवं सक्सैना कोषाध्यक्ष बने
मानसरोवर सेक्टर-4 में वरिष्ठ नागरिकों के हितों एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्यों को लेकर शिवम वरिष्ठ नागरिक समिति (रजिस्टर्ड) का...
SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हलफनामे के जवाब के लिए याचिकाकर्ताओं को दिया 10 दिन का समय
किसानों को भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोदामों का संचालन समय पर शुरू करें : मुख्य सचिव 
जॉर्डन-सीरिया सीमा पर तनाव चरम पर: सीरियाई हवाई हमले में 5 लोगों की मौत, सीमा चौकी बंद
राजस्थान में 51,790 किमी सड़कों का विकास, 37,527 करोड़ रुपए खर्च 
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का समापन: आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ओम बिरला ने कहा- शांति और विकास की मजबूत आवाज बना ब्रिक्स
द्वितीय चरण के मतदान के लिए तैयारियाँ पूर्ण, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर ईवीएम व चुनाव सामग्री के साथ जेडीबी कॉलेज से मतदान दल रवाना