बदली पहचान, नाम ‘वहाब आलम’: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आईएसआई एजेंट

फर्जी पहचान के साथ रह रहा था

बदली पहचान, नाम ‘वहाब आलम’: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आईएसआई एजेंट
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बांग्लादेश सीमा के पास से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संदिग्ध एजेंट राणा राउत को गिरफ्तार किया है। वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहा था और सेना तथा रेलवे से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां सीमा पार भेज रहा था। उसकी मदद करने वाला साथी भी पकड़ा गया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर 24 परगना जिले के बोंगोन में बांग्लादेश सीमा के पास से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राणा राउत के रूप में हुई है, और वह ‘वहाब आलम’ नाम से पहचान बदलकर रह रहा था। जांच अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला राणा राउत

2012 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से दाखिल हुआ था। नेपाल में कुछ समय बिताने के बाद वह पश्चिम बंगाल में बस गया और फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारतीय नागरिक के रूप में रहने लगा। उस पर भारतीय सेना की आवाजाही और रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजने का गंभीर संदेह है। हाल ही में आतंकवादियों के साथ संबंधों के आरोप में हुई एक अन्य गिरफ्तारी के बाद राणा बांग्लादेश भागने की योजना बना रहा था, लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने मंगलवार देर रात उसे दबोच लिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता के तपसिया निवासी मोहम्मद एजाज नामक व्यक्ति ने राणा को ‘वहाब आलम’ के नाम से फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाने में मदद की थी। एसटीएफ ने एजाज को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं और अब तक किस स्तर की सैन्य जानकारियां सीमा पार भेजी गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि यह गिरफ्तारी बंगाल एसटीएफ द्वारा जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने के संदिग्ध हमीम मोंडल और उसकी सहयोगी अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जो वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं की जानकारियां जुटाने में शामिल थे।

Read More खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय