अमेरिका से आए चट्टे दिल्ली में फैला रहे हैं अराजकता, विपक्ष पर साधा निशाना: श्रीकांत शर्मा

चुनाव आयोग को निशाना बनाकर विपक्ष अवैध वोटों को जुड़वाना चाहता है

अमेरिका से आए चट्टे दिल्ली में फैला रहे हैं अराजकता, विपक्ष पर साधा निशाना: श्रीकांत शर्मा
भाजपा विधायक और हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने मथुरा में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी आंकड़ों और विदेशी ताकतों की आड़ लेकर दिल्ली में अराजकता फैलाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निशाना बनाकर विपक्ष अवैध वोटों को जुड़वाना चाहता है।

मथुरा। हिमाचल प्रदेश के प्रभारी, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने दिल्ली में जारी राजनीतिक हलचलों और विपक्षी प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया कि विदेशी ताकतों और फर्जी आंकड़ों की आड़ लेकर विपक्ष देश की राजधानी में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहा है। विपक्ष के प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा,आज अमेरिका से आयातित कुछ लोग दिल्ली में अराजकता पैदा करने, हंगामा मचाने और आगजनी की कोशिश करने आ रहे हैं। इनका मकसद पुलिस को उकसाना है, ताकि जब पुलिस प्रशासन आत्मरक्षा में कार्रवाई करे, तो ये 'विक्टिम कार्ड' खेल सकें।

मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण (एसआईआर) प्रक्रिया पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जिस 13 करोड़ वोटों की कटौती का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, उसका सच कुछ और ही है। दस करोड़ नाम,मृत लोगों, शिफ्ट हो चुके नागरिकों या फिर फर्जी डबल वोट वाले दर्ज नामों के थे जबकि तीन करोड़ वोट अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के वे समर्थक हैं जो वास्तव में 'लापता' या 'घुसपैठिए' हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दबंगई, जिद, सरकार पर दबाव और चुनाव आयोग को अपशब्द कहकर विपक्ष इन अवैध और फर्जी नामों को फिर से जुड़वाना चाहता है, जो अब किसी भी कीमत पर मुमकिन नहीं होगा। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से इसे डीनोटिफाई किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस शासनकाल में भी बोट क्लब को इसी तरह डीनोटिफाई किया गया था। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी स्मरण शक्ति कमजोर है, इसलिए शायद उन्हें अपनी ही सरकार का वह कदम याद नहीं है।

तिंरगा यात्रा और कश्मीर मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए शर्मा ने कहा, आज ये लोग तिरंगे की आड़ ले रहे हैं, जबकि ये उस समय अपने बिलों में छिपे थे जब कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए सेना की सुरक्षा लेनी पड़ती थी। जब कश्मीर जल रहा था और वहां निर्दोष हिंदू मारे जा रहे थे, तब राहुल गांधी बेफिक्र थे और हाथ पर हाथ धरकर बैठे थे। उन्होंने कहा कि आज जब कश्मीर से अलगाववाद खत्म हो गया है, हर स्कूल और लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है तथा 'जन-गण-मन' व 'वंदे मातरम' का गूंज हो रहा है, तब विपक्ष को पेट में दर्द हो रहा है।

Read More टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार

श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि देश में अलगाववाद और नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। विदेशों से उपद्रव फैलाने के लिए आने वाली फंडिंग और चंदे के रास्ते अब पूरी तरह बंद किए जा रहे हैं। इसी आर्थिक नकेल और राजनीतिक असफलता के कारण विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होने आम जनता और अभिभावकों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा, अपने बच्चों को इन राजनीतिक उपद्रवियों से दूर रखें। ये लोग आपके मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं और केवल अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेक रहे हैं।

Read More फिलीपींस: राजनाथ करेंगे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर होगी चर्चा 

Post Comment

Comment List

Latest News

समुद्री सुरक्षा नियम सख्त, जहाजों पर 8 लाख तक शुल्क और बंदरगाहों पर भारी जुर्माने का प्रावधान: केंद्र समुद्री सुरक्षा नियम सख्त, जहाजों पर 8 लाख तक शुल्क और बंदरगाहों पर भारी जुर्माने का प्रावधान: केंद्र
केंद्र सरकार ने समुद्री सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए मर्चेंट शिपिंग नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इसके तहत एक्सपायर्ड...
ब्राउनफील्ड-ग्रीनफील्ड खनिज ब्लॉकों पर केंद्र का फोकस, नीलामी से उत्पादन तक होगी समीक्षा 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
Voice Of Youth : रिश्वतखोरों पर ऐसी चोट हो कि घूस लेने से पहले कांप उठें हाथ!
मुद्रा बाजार अपडेट: लगातार तीसरे दिन गिरावट के बाद रुपया संभलने में नाकाम, अमेरिकी डॉलर मजबूत
इथियोपिया में ईसाइयों पर सिलसिलेवार हमले, पांच बच्चों समेत 60 से अधिक लोगों की मौत
रोडवेज बेड़े में जुड़ेंगी 622 नई बसें : 73 स्लीपर बसें भी आएंगी, उदयपुर को सर्वाधिक 37 बसें