मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, 25 नवंबर को 'दिल्ली चलो'

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाकर दर्ज कराया जाएगा विरोध

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, 25 नवंबर को 'दिल्ली चलो'
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत प्रदेश में पदयात्राएं, बाइक रैलियां निकालकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाया जाएगा। इसके साथ ही चौपाल अभियान चलाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन भी किया जाएगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने अक्टूबर और नवंबर में आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली निकालकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराने का कार्यक्रम तय किया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता दशहरे के दौरान सार्वजनिक सभाओं में मतदाता सूची से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जानकारी वाले पर्चे बांटेंगे। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां महात्मा गांधी या डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा से एसडीएम कार्यालय अथवा स्थानीय प्रशासनिक मुख्यालय तक मार्च निकालेंगी। कार्यक्रम के समापन पर संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ और राष्ट्रगान भी होगा। हालांकि, अभियान के परिपत्र में दशहरे पर रावण की जगह मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाने का निर्देश नहीं है।

कांग्रेस 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक 'वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल' अभियान भी चलाएगी। इसके तहत बूथ लेवल एजेंट मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगे और जिन मतदाताओं के नाम कथित रूप से हटाए जाने या प्रविष्टियों में गड़बड़ी की आशंका है, उनकी जानकारी जुटाएंगे। सत्यापित रिकॉर्ड संबंधित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों में जमा किए जाएंगे। इसके बाद गांवों में चौपाल लगाकर मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

अभियान के तहत एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय रैली आयोजित करने की योजना है। इसके बाद 25 और 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर 'दिल्ली चलो' कार्यक्रम होगा। मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता 25 नवंबर को ग्वालियर में एकत्र होंगे और अगले दिन वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Read More गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं की पसंद बना ब्राउन शुगर, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू युवाओं की पसंद बना ब्राउन शुगर, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू
जयपुर के मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल की तीसरी मंजिल पर 'ब्राउन शुगर' ने अपना नया आउटलेट शुरू किया है। इसका...
यूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान, 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में मंथन; अमित शाह के आने की संभावना
पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, 25 नवंबर को 'दिल्ली चलो'
हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ युवक और दो युवतियां गिरफ्तार
रितु बराला की शिकायत पर जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार, दिल्ली पुलिस पहले से कर रही जांच