महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 'चीनी सत्याग्रह': चार सितंबर को प्रदेशभर में होगा विरोध प्रदर्शन, विपक्ष पर बोला हमला

महंगाई और आम जनता के बजट को बनाया प्रमुख मुद्दा

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 'चीनी सत्याग्रह': चार सितंबर को प्रदेशभर में होगा विरोध प्रदर्शन, विपक्ष पर बोला हमला
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीनी की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ चार सितंबर को राज्यव्यापी 'चीनी सत्याग्रह' आयोजित करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष यह प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने महंगाई से राहत और आवश्यक वस्तुओं की सुलभ उपलब्धता की मांग उठाई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चीनी की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के मुद्दे को लेकर चार सितंबर को प्रदेशव्यापी 'चीनी सत्याग्रह' करेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और श्रमिक परिवारों पर पड़ रहा है। दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमत बढ़ने के साथ बाजार में चीनी की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

पार्टी ने जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिला मुख्यालय में किसी महापुरुष की प्रतिमा के सामने चीनी की बढ़ी कीमतों और कालाबाजारी से राहत की मांग को लेकर सत्याग्रह करें। इस दौरान महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अग्रिम संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ, निर्वाचित प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं समेत सभी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

कांग्रेस का कहना है कि आम लोगों की जरूरत से जुड़ी वस्तुओं की कीमत और बाजार में उनकी उपलब्धता सीधे तौर पर घरेलू बजट को प्रभावित करती है। पार्टी इसी मुद्दे पर चीनी को प्रतीक बनाकर महंगाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला इकाइयों को चार सितंबर को अपने-अपने जिला मुख्यालय में एक साथ कार्यक्रम आयोजित करने के साथ सत्याग्रह संपन्न होने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुभाष चंद्रा की निजी दिवालिया प्रक्रिया में नया ट्विस्ट, NCLT ने 25 अगस्त का फैसला रोका; 6.25 करोड़ की योजना पर फिर सुनवाई सुभाष चंद्रा की निजी दिवालिया प्रक्रिया में नया ट्विस्ट, NCLT ने 25 अगस्त का फैसला रोका; 6.25 करोड़ की योजना पर फिर सुनवाई
जी ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा के निजी दिवालिया मामले में एनसीएलटी (NCLT) की पांच सदस्यीय पीठ ने 25 अगस्त...
करोड़ों के दावों के बीच मूलभूत सुविधाओं को तरसते वार्ड, बारिश में नाले बन रहे आफत
गोवा से दिल्ली उड़ान भरते ही इंडिगो विमान में आई तकनीकी खराबी, फुल इमरजेंसी के बाद सुरक्षित लौटा फ्लाइट
सीएस ने दिए हाईकोर्ट भवन के पुनर्वास कार्य समयबद्ध पूरे करने के निर्देश, 27.41 करोड़ के प्रथम चरण के कार्य जारी
Rahul Gandhi का केंद्र पर तीखा हमला: महिलाओं के लिए असुरक्षित Delhi-NCR, पूछा- निर्भया के बाद भी बसों की क्यों नहीं होती जांच?
जयपुर नगर निगम भाजपा प्रत्याशी : वर्तमान दोनों मेयर सौम्या-कुसुम को मौका नहीं, कांग्रेस छोड़कर आई पूर्व मेयर ज्योति को टिकट
राजस्थान पुलिस ने जारी की बॉस स्कैम एडवाइजरी, कंपनी कर्मचारियों से फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग