लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू

फगवाड़ा के महेरू क्षेत्र स्थित एक निजी पीजी आवास की घटना

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 21 वर्षीय छात्र का शव एक निजी पीजी आवास में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी अभिषेक पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में अवसाद की आशंका जताई जा रही है, और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 21 वर्षीय छात्र का शव रविवार तड़के महेरू के लॉ गेट क्षेत्र स्थित एक निजी पीजी आवास में मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चंदापुर निवासी अभिषेक पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसका शव तेज पीजी में पंखे से लटका मिला। यह क्षेत्र सतनामपुरा थाना के अंतर्गत आता है।

प्रारंभिक रिपोर्टों में छात्र के निजी समस्याओं के कारण अवसाद में होने की बात कही गई है, हालांकि उसकी मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...
पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात