दिल्ली: अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने किया डिनोटिफाई, तीन नये स्थल तय
ट्रैफिक डायवर्जन और इंटरनेट पाबंदी से जनजीवन त्रस्त
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में विरोध-प्रदर्शन के लिए लंबे समय से इस्तेमाल होने वाला जंतर-मंतर अब धरना और प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल नहीं रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के लिए तीन नये स्थान रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड चिह्नित किये गये हैं।
दिल्ली के पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार द्वारा जारी स्थायी आदेश के अनुसार, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अब डी-नोटिफाई कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने नागरिकों के प्रदर्शन के अधिकार के लिए मौजूदा निर्दिष्ट स्थल की जगह उपयुक्त वैकल्पिक स्थान तलाशने हेतु एक समिति गठित की थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शन के नया स्थल घोषित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि इन तीनों स्थलों पर प्रदर्शन आयोजित करने की विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया अलग से जारी की जायेगी।

Comment List