शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों का प्रदर्शन, आजमगढ़ के कॉलेज में दो घंटे धरना; नियमित नियुक्ति की मांग

भविष्य को लेकर चिंता

शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों का प्रदर्शन, आजमगढ़ के कॉलेज में दो घंटे धरना; नियमित नियुक्ति की मांग
आजमगढ़ के अजमतगढ़ स्थिति स्मिथ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी और कथित अवैध फीस वसूली को लेकर छात्रों ने करीब दो घंटे तक जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि 26 वर्षों से भौतिक और रसायन विज्ञान के नियमित शिक्षक नहीं हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

आजमगढ़। अजमतगढ़ स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में करीब 26 वर्षों से रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के नियमित शिक्षक नहीं हैं। वहीं पिछले कुछ वर्षों से गणित के शिक्षक की भी कमी है। इससे पढ़ाई प्रभावित होने और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ने की बात विद्यार्थियों ने कही।

छात्रों ने कुछ शिक्षकों के समय पर विद्यालय नहीं आने और नियमित कक्षाएं नहीं लेने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि निजी शिक्षकों की व्यवस्था के नाम पर विद्यार्थियों से 50-50 रुपये लिए जा रहे हैं। छात्रों ने अतिरिक्त शुल्क वसूली पर सवाल उठाते हुए जल्द शिक्षकों की नियुक्ति और व्यवस्था सुधारने की मांग की। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

इस मामले में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर सवाल उठाए। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Read More भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना 

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन