वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा, संकटग्रस्त आवास परियोजनाओं को शर्त पूरा होने पर ही मिलेगी मदद

रुकी हुई आवास परियोजनाएं: 'स्वामीह' योजना से घर खरीदारों को मिलेगी राहत

वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा, संकटग्रस्त आवास परियोजनाओं को शर्त पूरा होने पर ही मिलेगी मदद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में संकटग्रस्त आवास परियोजनाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वामीह (SWAMIH) योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित 6 शर्तों का पालन अनिवार्य है। अब तक ₹10,000 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं, जिससे राजस्थान और कर्नाटक सहित कई राज्यों में अटके प्रोजेक्ट्स को गति मिल रही है।

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि संकटग्रस्त आवास योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है लेकिन परियोजना की शर्तों का इसमें पूरा होना आवश्यक है तभी परियोजना के लिए मदद दी जा सकती है। ​वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में सोमवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि 'संकटग्रस्त आवास परियोजनाओं के लिए 'स्वामीह' योजना' के तहत पहला चरण 2022 तक चला। इस चरण के लिए 15000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए थे और इसमें 10000 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं। वर्ष 2022 के बाद के बाद दूसरी योजना चल रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए कुछ शर्ते रखी गई है और उन सबका का पूरा होना आवश्यक है। इसके लिए सीमा तय की गई है और यदि प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है तो फिर उसके लिए स्वामी योजना उपलब्ध नहीं होगी। उन्होंने बताया कि स्वामी योजना के लिए छह शर्तें रखी गई है। यदि इस योजना का लाभ लेना है तो हर योजना के लिए इन शर्तों का पूरा होना आवश्यक है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि योजना का पहला चरण पूरा हो चुका है लेकिन उन्हें मालूम है कि अब भी बहुत सारे लोग हैं जिन्हें अभी इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उनका कहना था कि इन योजनाओं के लिए जहां जरूरी शर्तें पूरी हैं वहां परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है। इसके तहत राजस्थान, कर्नाटक में छह-छह और कई राज्यों में परियोजनाएं चल रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार, महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम राजस्थान में ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार, महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम
कॉलेज विद्या रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान ऑनलाइन शिक्षा में तेजी से उभर रहा, हिस्सेदारी 5% से बढ़कर 13%। युवाओं, खासकर...
GIS आधारित ग्रीन लैंड यूज प्लान के लिए समिति गठित, 30 करोड़ का प्रावधान
अजमेर रेल मंडल रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट प्रणाली में बदलाव, नए भारत की नई रेल के संकल्प को मजबूती प्रदान
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: समन्वित प्रयास, सुदृढ़ निगरानी एवं जवाबदेही से मिलेंगे बेहतर परिणाम 
पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: नामांकन का अंतिम दिन आज, सीट बंटवारे को लेकर द्रमुक-कांग्रेस में गतिरोध बरकरार 
शहीद दिवस पर आप पार्टी का उपवास कार्यक्रम, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा : अस्पतालों में खून की कमी और योजनाएं रुकीं, आरजीएचएस बकाया और दवाइयों की कमी पर जताई चिंता