लड़खड़ा गई देश की विदेश नीति : राहुल गांधी ने मोदी सरकार लगाए आरोप, कहा- ट्रम्प को भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने बोला

एक भी देश पाकिस्तान की निंदा करने में हमारा साथ क्यों नहीं दे रहा

लड़खड़ा गई देश की विदेश नीति : राहुल गांधी ने मोदी सरकार लगाए आरोप, कहा- ट्रम्प को भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने बोला

लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर विदेश नीति को कमजोर करने पर आरोप लगाया और विदेशमंत्री एस जयशंकर की कार्यशैली पर भी सवाल उठाएं

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर विदेश नीति को कमजोर करने पर आरोप लगाया और विदेशमंत्री एस जयशंकर की कार्यशैली पर भी सवाल उठाएं।

गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जयशंकर को यह जवाब देना चाहिए कि कुछ देश पाकिस्तान को भारत के बराबरी पर क्यों रख रहे हैं और एक भी देश पाकिस्तान की निंदा करने में हमारा साथ क्यों नहीं दे रहा है। कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भारत, पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति लड़खड़ा गई है।

गौरतलब है कि ट्रम्प लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने भारत ,पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वह दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे पर भी मध्यस्थता करने को तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयानों में भारत और पाकिस्तान को समान स्तर पर रखा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल