पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, बोलीं-जनता की बनूंगी आवाज

बिना किसी दल के जनता के साथ करेंगी राजनीति

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, बोलीं-जनता की बनूंगी आवाज
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के बाद राजनीति में आने का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होने के बजाय स्वतंत्र रूप से जनता की आवाज बनेंगी। उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करते हुए उन्होंने जनता के मुद्दों पर सवाल उठाने और न्याय मांगने की प्रतिबद्धता जताई है।

लखनऊ। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाली मित्तल ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि जनता के साथ राजनीति करेंगी और लोगों की आवाज बनेंगी। दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा, चलिए हिसाब मांगते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य जनता से जुड़े सवालों को उठाना है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, Þहिसाब चाहिए, न्याय चाहिए, डरना नहीं है।

मित्तल ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगी या स्वतंत्र रूप से राजनीतिक गतिविधियां करेंगी। दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। वह मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। प्रशासनिक कार्यशैली और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर वह चर्चा में रही हैं।

वीआरएस लेने के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब उनके ताजा ऐलान से इन अटकलों को विराम मिला है। उन्होंने अपने संदेश में जनता के साथ खड़े होकर राजनीति करने की बात कही है। मित्तल के राजनीतिक पदार्पण के स्वरूप और आगे की रणनीति को लेकर अभी तस्वीर स्पष्ट नहीं है। यह भी देखना होगा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में वह किस तरह की भूमिका तय करती हैं और उनके राजनीतिक अभियान का स्वरूप क्या रहता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर