सोशल मीडिया पर मिली शोहरत, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न; 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर की रहस्यमयी मौत से हड़कंप

अकाउंट ब्लॉक करवाने की धमकी

सोशल मीडिया पर मिली शोहरत, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न; 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर की रहस्यमयी मौत से हड़कंप
'फाइनेंस विद हरीश' पेज चलाने वाले 27 वर्षीय लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वी हरीश ने साइबर बुलिंग और रंगदारी की धमकियों के चलते चेन्नई में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर जेसन सैमुअल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

चेन्नई। इंस्टाग्राम पर निवेश और बचत से जुड़े वीडियो पोस्ट करने वाले 27 वर्षीय प्रभावशाली व्यक्ति वी हरीश ने साइबर बुलिंग और जबरन वसूली की धमकियों के कारण अपनी जान दे दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में गुरुवार को एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। वी हरीश इंस्टाग्राम पर 'फाइनेंस विद हरीश' नाम से एक पेज चलाते थे, जहां वह शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़ी वित्तीय सलाह देते थे। उनके दस लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। कुछ सप्ताह पहले मेटा इंक ने उनके अकाउंट को हटा दिया था। उन पर आरोप था कि वे बिना जरूरी 'सेबी रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर' (आरआईए) लाइसेंस के 'अवैध, अपंजीकृत और गुमराह करने वाली' वित्तीय सलाह दे रहे थे।

पुड्डुचेरी के रहने वाले हरीश 20 अक्टूबर की रात मुट्टुकाडु (ईसीआर पर स्थित) में अपने किराए के घर में मृत पाये गये। उनके माता-पिता का आरोप है कि एक अन्य इन्फ्लुएंसर द्वारा की गयी साइबर बुलिंग, जबरन वसूली की कोशिशों, धमकियों और अपमानजनक पोस्ट के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उनके पिता जे. विनायगम ने शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने जेसन सैमुअल नाम के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने 18 अक्टूबर को ऑनलाइन वीडियो और पोस्ट के जरिए उनके बेटे को परेशान किया। जेसन ने हरीश पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उसने हरीश को यह धमकी भी दी थी कि वह उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करवा देगा और उसे नये अकाउंट खोलने से भी रोकेगा।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने यूट्यूबर जेसन सैमुअल को उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जेसन ने हरीश के बारे में अपमानजनक वीडियो पोस्ट किये थे और उसे ऑनलाइन धमकियां दी थीं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। इससे पहले जेसन ने हरीश के साथ साइबर बुलिंग करने से इनकार किया था। उसका कहना था कि उसने केवल हरीश की योग्यता और वित्तीय सलाह देने के अधिकार पर सवाल उठाये थे। मामले की जांच अभी जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
आमेर महल में शारदीय नवरात्रि के चलते बंद की गई हाथी सवारी का संचालन फिर से शुरू हो गया है।...
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार
नवरात्र में राजस्थान में वाहन बिक्री 6.37% घटी, यात्री वाहनों की मांग में 22% की गिरावट ट्रैक्टर बिक्री 37% बढ़ी
एसबीआई में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
राजस्थान में 34 माह में ग्रामीण विकास को मिली गति, सिंचाई से लेकर पशुपालन तक बढ़ा निवेश
एसएमएस में फैंकोनी एनीमिया के मरीज का पहला HLA-मिसमैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल