पंजाब बंद के मद्देनजर मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, वाईपीएस चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

आम जनता से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

पंजाब बंद के मद्देनजर मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, वाईपीएस चौक पर भारी पुलिस बल तैनात
कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। बंद के चलते मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली मे बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। बंद के मद्देनजर मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पंजाब बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बुलाया गया है। मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। खास तौर पर जेल बॉर्डर पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं वाईपीएस चौक पर भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं।

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर हुए प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बनी थी। इसके बाद आज के बंद को देखते हुए प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। लोगों से प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने और आवाजाही के दौरान प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय...
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माँ राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना, बोले- देश बेरोजगारी और महंगाई के दोहरी मार से जूझ रहा, चीनी के बाद प्याज की कीमतों को लेकर जताई चिंता
इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की तैयारी, कंपनियों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का काशी दौरा: नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम