उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जदयू का संगठन विस्तार का प्लान, 25 अक्टूबर को काशी में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन

एनडीए गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जदयू का संगठन विस्तार का प्लान, 25 अक्टूबर को काशी में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 25 अक्टूबर को वाराणसी में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने काशी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार व राजग (एनडीए) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर चर्चा की।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संगठन विस्तार के लिए 25 अक्टूबर को काशी में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। रविवार शाम को उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से 25 अक्टूबर को कोरौता बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलन में प्रदेश भर के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के बीच संगठन को मजबूत करने संबंधी चर्चा होगी।

निशांत कुमार ने कहा कि जिस प्रकार बिहार में जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर कार्य कर रही है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी पार्टी राजग के साथ खड़ी रहेगी। 25 अक्टूबर के कार्यक्रम में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार, जदयू के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा भी शामिल होंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जदयू इस सम्मेलन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। पार्टी का फोकस बिहार से सटे जिलों और पूर्वांचल पर होगा, जहां कुर्मी, कुशवाहा और पटेल समुदाय के लोग अधिक संख्या में हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर जदयू भी चुनाव लड़ सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...
पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात