JSSC-CGL और TDPL परीक्षा रद्द : देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

दोलन में सहयोग देने वालों का जताया आभार

JSSC-CGL और TDPL परीक्षा रद्द : देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग
परीक्षाएं रद्द करने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 16 दिन बाद आमरण अनशन खत्म कर दिया। महतो ने कहा कि CID जांच गंभीरता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनशन खत्म हुआ है, संघर्ष नहीं। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कड़ी निगरानी और नियमित ऑडिट की मांग जारी रहेगी।

रांची। झारखंड में JSSC-CGL और TDPL की परीक्षाओं को रद्द करने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपना आमरण अनशन तोड़ दिया। महतो परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पारदर्शिता की मांग को लेकर अनशन पर थे। उन्होंने करीब 16 दिन बाद आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया। महतो ने बताया कि 20 जुलाई को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद 28 जुलाई से मामले की CID जांच शुरू हुई। उनके अनुसार जांच गंभीरता से आगे बढ़ रही है और पूर्व मुख्य सचिव तथा JPSC अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसके दायरे में शामिल किया गया है।

अनशन समाप्त करते हुए महतो ने आंदोलन में सहयोग देने वाले छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया और राजनीतिक नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने उन लोगों को भी धन्यवाद दिया, जो देर रात तक आंदोलनकारियों के लिए पानी और नाश्ते की व्यवस्था करते रहे। महतो ने कहा कि अनशन स्थगित हुआ है, संघर्ष नहीं। उनका लक्ष्य ऐसी शिक्षा और भर्ती व्यवस्था बनाना है, जहां पेपर लीक और परीक्षा में धांधली की कोई जगह हो। उन्होंने भविष्य की सभी परीक्षाओं में कड़ी निगरानी, नियमित ऑडिट और हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त
भारत को हॉकी विश्व कप के पूल-डी मुकाबले में इंग्लैंड से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने...
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश : समान तबादला नीति बनाने को पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित
Weather Update : राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, 20-21 को बढ़ेगी बारिश
भाजपा की चुनावी बैठक : विकास-सुशासन मुद्दा होगा, बूथ से लेकर चेहरों के मापदंड पर हुआ मंथन
JSSC-CGL और TDPL परीक्षा रद्द : देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग
40 आईएएस अधिकारियों के तबादले : गौरव बुडानिया बने अजमेर नगर निगम आयुक्त, रश्मि बनी अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त
17 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त : मौके से 3 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त