आतंकवाद के कारण किसी की जान गंवाना भारत को मंजूर नहीं : यह हमारे लिए केवल बातचीत का विषय नहीं, रेखा गुप्ता ने कहा- हर व्यक्ति मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ उचित निर्णय लिया है
यह तिरंगा रैली हमारे वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है।
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद के कारण किसी एक की भी जान गंवाना अब भारत को मंजूर नहीं है। इसलिए आतंकवाद हमारे लिए अब केवल (एजेंसी) का विषय नहीं रह गया है। गुप्ता ने तिरंगा यात्र को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि देश की सेवा, रक्षा और एकजुटता के लिए हमेशा हमारा खालसा पंथ आगे रहा है और आज यह तिरंगा यात्रा यही संदेश लेकर आया है कि देश का हर एक व्यक्ति इस मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार है और वह देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर एक एक व्यक्ति सरहद पर खड़ा होने के लिए तैयार है।
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ उचित निर्णय लिया है और विश्व के पटल पर भारत का संदेश जाना आवश्यक है कि भारत एकजुट और एकमत है। आतंकवाद हमारे लिए केवल (एजेंसी) का विषय नहीं है। हमारे देश के एक भी व्यक्ति की जान आतंकवाद की वजह से यह हमारी सरकार मंजूर नहीं है। यह तिरंगा रैली हमारे वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है। यह भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धि हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है।
Comment List