दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन की इमारत में लगी भीषण आग: 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

8 लोगों को किया रेस्क्यू

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन की इमारत में लगी भीषण आग: 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने ग्राउंड फ्लोर पर खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर सहित 7 वाहनों को चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 8 लोगों को रेस्क्यू किया।

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में शुक्रवार सुबह पांच मंज़िला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गयी, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये, जिनकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात को हुई। गोविंद पुरी पुलिस स्टेशन की एक टीम हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में पीसीआर कॉल रात 2:24 बजे प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और जल्द ही वहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंच गये। इसके बाद अग्निशमन सेवा कर्मी और आपातकालीन प्रतिक्रिया बल के लोगों ने धुएं से भरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया।

चार दमकल गाड़ियां और कैट्स एम्बुलेंस सेवा में लगाई गईं। एक समन्वित प्रयास के तहत, घने धुएं में फंसे आठ लोगों को बचाया गया और सफदरजंग अस्पताल तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 22 साल के एक युवक और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग शायद ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग तेज़ी से फैली और वहां खड़ी सात दो-पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल था, जो चार्ज हो रहा था। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन