नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक बनकर यूएस-कनाडा के ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह संदिग्ध गिरफ्तार

क्रेडिट कार्ड डेटा का दुरुपयोग कर अवैध निकासी

नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक बनकर यूएस-कनाडा के ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह संदिग्ध गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी खुद को अमेरिकी नागरिक बताकर प्रिंटर इंस्टॉलेशन के नाम पर सिस्टम एक्सेस लेते थे और क्रेडिट कार्ड डेटा का दुरुपयोग कर अवैध निकासी करते थे। पुलिस ने संचालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस-वन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिका और कनाडा के ग्राहकों से कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी संचालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार देर शाम कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस द्वारा 04 सितंब को फेस-वन थाना क्षेत्र में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि सेक्टर-3 नोएडा में संचालित कंपनी के कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से यूएस और कनाडा के ग्राहकों से संपर्क करते थे। ग्राहक का विश्वास जीतने के लिए आरोपी स्वयं को अमेरिकी नागरिक बताते थे और माइकल, जेम्स आदि नामों का इस्तेमाल करते थे। कंपनी के कर्मचारी खुद को अमेरिकन नागरिक बताते हुए ग्राहकों को प्रिंटर इंस्टॉलेशन और अन्य तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने का झांसा देते थे।

जांच में आरोप सामने आया कि आरोपी ग्राहकों को प्रिंटर इंस्टॉलेशन एवं अन्य तकनीकी सेवाएं देने की बात कहकर उनके सिस्टम का एक्सेस प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद सिस्टम को ठीक करने के नाम पर निर्धारित फीस के तौर पर करीब 10 से 15 डॉलर लिए जाते थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर उनकी अनुमति के बिना अतिरिक्त 30 से 40 डॉलर भी निकाल लिए जाते थे।

कंपनी के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कंपनी मालिक याहया पुत्र मोहम्मद जकरिया, निवासी कंचन कुंज, मदनपुर खादर, दिल्ली से कहा गया था। हालांकि, कंपनी मालिक द्वारा मौके पर कंपनी संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मामले में फेस-वन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमे से संबंधित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ
निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के समर्थन में मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो सांगानेरी गेट स्थित...
पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी का धार्मिक कार्यक्रम, भजनों पर झूमे करीब 100 सदस्य और अतिथि
दिल्ली: सचिन पायलट ने की राहुल और प्रियंका से मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली मुलाकात
बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान
चाकूबाजी में घायल पर्यटक गाइड की इलाज के दौरान मौत, आर्थिक सहायता समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन; एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव