पं दीनदयाल ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: योगी

आत्मनिर्भर भारत का प्रेरणास्रोत

पं दीनदयाल ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर अपने सरकारी आवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सीएम योगी ने कहा कि दीनदयाल जी द्वारा प्रस्तुत समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान का दर्शन आज विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा है।

लखनऊ। 'अंत्योदय' के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा, " 'एकात्म मानववाद' एवं 'अंत्योदय' के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।"

उन्होने कहा, " पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।" मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन को आज भी समावेशी, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का प्रेरणास्रोत बताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप के दौर में बढ़ा कनाडा-अमेरिका तनाव, पीएम कार्नी ने सैन्य कार्रवाई की संभावना पर तैयारी की बात कही ट्रंप के दौर में बढ़ा कनाडा-अमेरिका तनाव, पीएम कार्नी ने सैन्य कार्रवाई की संभावना पर तैयारी की बात कही
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका द्वारा सैन्य कार्रवाई की सुदूर संभावना (एक्सट्रीम टेल रिस्क) का आकलन करने की...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
पंजाब कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग
जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो सकी, आधी रात में जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट
पं दीनदयाल ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: योगी
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाय चुनावों की ऐतिहासिक सफलता पर दी बधाई, पंचायत चुनाव में जीत का दिया मंत्र
ईपीएफओ का दायरा बढ़ा : 25 हजार तक वेतन वालों को मिलेगा कवरेज, 51 लाख अतिरिक्त कार्मिकों को भी मिलेगी कवरेज