निर्वाचन सदन मार्च के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के सांसदों के संसद से निर्वाचन सदन मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब तथा संगठन के कई अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवा कांग्रेस के नेता मंगलवार को यहां नीति आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे थे की तभी पुलिस ने उन्हें तथा उनके साथियों को हिरासत में ले लिया। उनके साथ ही पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई तथा वामपंथी छात्र संगठन के नेताओं को भी को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस घोषणा कर रही है कि इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है इसलिए सभी लोग इस क्षेत्र को खाली कर दें। इसके बाद भी युवा संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन में चले गये हैं और उन्हें तत्काल वहां से बाहर निकालने की कवायद चल रही है।

Comment List