राष्ट्रपति ने दिया 71 हस्तियों को पद्म सम्मान : 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान

पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी

राष्ट्रपति ने दिया 71 हस्तियों को पद्म सम्मान :  4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान

पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वालों में नंदमुरी बालकृष्ण, कला, विनोद कुमार धाम, विज्ञान और इंजीनियरिंग,  सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले और शेखर कपूर, कला प्रमुख हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 71 व्यक्तियों को सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार मुर्मु ने पहले चरण के अलंकरण समारोह में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी। पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने वालों में एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा, डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी , मेडिसिन डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम ,कला और जापान से ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), व्यापार और उद्योग शामिल हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वालों में नंदमुरी बालकृष्ण, कला, विनोद कुमार धाम, विज्ञान और इंजीनियरिंग,  सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले और शेखर कपूर, कला प्रमुख हैं। इसके अलावा डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, कला, डॉ. के. ओमानकुट्टी अम्मा, कला, मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत), कला, रविचंद्रन अश्विन, खेल और जोयनाचरण बाथरी आदि की कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद