राजनाथ सिंह ने सैन्य अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक : पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, अधिकारियों ने आगे की रणनीति के बारे में दी जानकारी 

एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

राजनाथ सिंह ने सैन्य अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक : पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, अधिकारियों ने आगे की रणनीति के बारे में दी जानकारी 
अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और आगे की रणनीति के बारे में भी बताया। 

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर से हताश और बौखलाए पाकिस्तान के रात पश्चिमी सीमा से लगते क्षेत्रों में मिसाइल और ड्रोन से विफल हमलों के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार सुबह यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि रक्षा मंत्री ने यहां साउथ ब्लॉक में पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार ने हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने रक्षा मंत्री को पाकिस्तानी सेना की पश्चिमी सीमा से लगते क्षेत्रों में हमले की कोशिश और भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा इसे विफल किये जाने की जानकारी दी। अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और आगे की रणनीति के बारे में भी बताया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली