सत्य निकेतन हादसा: रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, पूरी दिल्ली में होगी सुरक्षा जांच

भवन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज,

सत्य निकेतन हादसा: रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, पूरी दिल्ली में होगी सुरक्षा जांच
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में जर्जर इमारत ढहने की दुर्घटना स्थल का पुनः दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मलबे में फंसे लोगों को निकालने, दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने और एमसीडी के लापरवाह अधिकारियों पर सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह सत्य निकेतन में इमारत हादसे वाले स्थान का दोबारा दौरा किया और जारी बचाव एवं राहत अभियान का जायजा लिया। रविवार को सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने अधिकारियों को मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, हादसे के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए।

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने इमारत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने और इमारत गिरने के कारणों की जांच के आदेश दिए। श्रीमती गुप्ता कल घटनास्थल पर करीब तीन घंटे तक रही थीं। आज सुबह वह एक बार फिर मौके पर पहुंचीं और जमीनी स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान बचाव अभियान, सुरक्षा इंतजाम और प्रशासनिक जांच की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाह पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे उसका प्रभाव या पद कितना भी बड़ा क्यों न हो।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इमारत मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा, लापरवाही या अन्य चूक के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को जवाबदेही तय करने और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। पुलिस ने इमारत के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हादसे से पहले इमारत की स्थिति और उसकी संरचनात्मक स्थिति की भी जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने एमसीडी के उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जो लापरवाही, निगरानी में चूक या अन्य अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे। सीएम गुप्ता ने दिल्ली में बनी सभी अवैध पांच मंजिला इमारतों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ऐसी इमारतों की सूची तैयार कर रहा है और प्राथमिकता के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, लापरवाही या किसी अन्य चूक का पता चलने पर तत्काल कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Read More भारत को एस-400 की आपूर्ति पर पुतिन-मोदी ने की संक्षिप्त चर्चा, रूस ने कहा- कोई खास बातचीत नहीं हुई

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय करने, संभावित रूप से असुरक्षित इमारतों की पहचान करने और बिना देरी उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। दिल्ली में शुरू होने वाला यह व्यापक निरीक्षण अभियान संरचनात्मक सुरक्षा जांच को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासतौर पर उन इमारतों और प्रतिष्ठानों की जांच पर जोर रहेगा, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, पढ़ते हैं, काम करते हैं या आवश्यक सेवाओं के लिए पहुंचते हैं।

Read More भारत-बेल्जियम रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत, राजनाथ और थियो फ्रांकेन ने की द्विपक्षीय वार्ता

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की सरकार पर कांग्रेस शासन की राष्ट्रीय संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप। उन्होंने...
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण जोन डीसी समेत एमसीडी के पांच अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
सड़क हादसे रोकने की कवायद, हैवी लाइसेंस के लिए अब ट्रैक पर होगी अग्निपरीक्षा
सत्य निकेतन हादसा: रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, पूरी दिल्ली में होगी सुरक्षा जांच
सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, एमसीडी और दिल्ली सरकार को नोटिस; पीजी-हॉस्टल का एक सप्ताह में ऑडिट करने का आदेश
महाराष्ट्र: विधायक मुरजी पटेल का दावा, उद्धव सेना के 14 विधायक शिंदे खेमे के संपर्क में
20 सितंबर के आयोजन की तैयारियों को लेकर परशुराम सेना महिला सेवा समिति की बैठक स्नेह मिलन, शपथ ग्रहण एवं विजेता बेस्ट कानाजी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा