सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 

आईएएस बनवाने का झांसा देकर परिवार की गोपनीय जानकारियां जुटाईं

सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 
मथुरा में सपा अल्पसंख्यक सभा के नेता राजन रिजवी के खिलाफ एक महिला बैंक कर्मचारी का पीछा करने, अवांछित मैसेज भेजने और जासूसी कराने के गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि सपा नेता ने आईएएस बनवाने का झांसा देकर परिवार की गोपनीय जानकारियां जुटाईं। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच कर रही है।

मथुरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अल्पसंख्यक सभा के नेता राजन रिजवी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने और परिजनों की जासूसी कराने के मामले में पुलिस ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता की शिकायत में सपा नेता पर आईएएस बनाने का झांसा देने से लेकर प्राइवेट एजेंसी के जरिए पूरे परिवार की गोपनीय जानकारी जुटाने जैसे कई संगीन आरोप सामने आए हैं।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी सपा नेता राजन रिजवी ने उन्हें अपने जाल में फंसाने के लिए 'सपा सरकार आने पर आईएएस बनवाने' तक का झूठा दावा किया था। इसके बाद आरोपी लगातार उनके वॉट्सऐप पर अवांछित और गंदे मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया और नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी की हरकतें और बढ़ गईं।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि राजन रिजवी ने पीड़िता का पर्सनल मोबाइल नंबर, गाड़ियों के नंबर, घर का पता और दैनिक गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई। पीड़िता के पति वन विभाग में रेंजर (क्षेत्रीय वन अधिकारी) के पद पर तैनात हैं। पीड़िता को अंदेशा है कि आरोपी ने किसी प्राइवेट सिक्योरिटी या जासूसी एजेंसी को लगाकर उनके और उनके रेंजर पति की निजी जानकारियां जुटाई हैं और इन जानकारियों को बाहरी लोगों के साथ साझा भी किया है।

पहले भी विवादों से जुड़े रहे राजन रिजवी की इन हरकतों से पीड़िता और उनका परिवार बेहद खौफजदा है। महिला ने अपने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सर्विलांस, वॉट्सऐप चैट, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Read More रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत: पीएम मोदी से आज अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर होगी रणनीतिक बातचीत

Post Comment

Comment List

Latest News

चलती ट्रेन में राजमहल सा एहसास : पहली ट्रिप लेकर जोधपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पर्यटकों का शाही स्वागत चलती ट्रेन में राजमहल सा एहसास : पहली ट्रिप लेकर जोधपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पर्यटकों का शाही स्वागत
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स नए पर्यटन सत्र की पहली यात्रा पर जोधपुर के मंडोर स्टेशन पहुंची। 77...
भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा 'कार्टून वॉर' : एक-दूसरे के दावों पर साधा निशाना, सरकार की भूमिका को लेकर प्रस्तुत किए आंकड़े और तर्क
बगरू में चेयरमैन की कुर्सी पर घमासान : भाजपा के 4 चेहरे रेस में शामिल, कांग्रेस के दो नाम भी चर्चा में
वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
नेपाल में तीन घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, 4.5 और 4.2 तीव्रता से सहमे लोग
सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 
जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के बैग से मिला कारतूस, पूछताछ में बोली- बहन आर्मी में है