तमिलनाडु : श्रीलंका की नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक नाव की जब्त

पकड़े गए मछुआरों और उनकी नाव को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया

तमिलनाडु : श्रीलंका की नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक नाव की जब्त

श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को 3 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को जब्त कर लिया

रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को 3 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को जब्त कर लिया। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि रामेश्वरम के रहने वाले मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया, जब वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब समुद्र में मछली पकड़ रहे थे।

श्रीलंका की नौसेना ने दावा किया कि वह द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली विदेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मछली पकड़ने की प्रथाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और अभियान चलाती रहती है। श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि उनकी टीम ने जाफना के डेल्फ़्ट द्वीप के उत्तरी समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे तीन भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी एक नाव को भी जब्त कर लिया।

पकड़े गए मछुआरों और उनकी नाव को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया, जहां उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मैलाडी, जाफना के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि श्रीलंका के समुद्री बलों ने इस साल अब तक 145 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 19 भारतीय मछली पकड़ने वाली ट्रॉलरों को जब्त किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत