सड़क पर संग्राम के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा विपक्ष! आज होगी इंडिया गठबंधन के नेताओं और राष्ट्रपति मुर्मु की बैठक, SIR समेत इन मुद्दों पर चर्चा संभव

दो अक्टूबर को पत्र भेजकर मांगा गया था समय

सड़क पर संग्राम के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा विपक्ष! आज होगी इंडिया गठबंधन के नेताओं और राष्ट्रपति मुर्मु की बैठक, SIR समेत इन मुद्दों पर चर्चा संभव
इंडिया गठबंधन के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ियों और चुनाव आयोग के कामकाज पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना प्रदर्शन तेज कर रहा है, जिसके तहत कांग्रेस ने डेढ़ महीने का आंदोलन भी तय किया है।

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के नेता शुक्रवार रात आठ बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए गड़बड़ियां करने और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं रखेंगे। सूत्रों के अनुसार, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने 30 सितंबर को यहां हुई बैठक में राष्ट्रपति से मुलाकात कर इन मुद्दों पर उनके समक्ष अपनी बात रखने का निर्णय लिया था। गठबंधन के नेता एसआईआर की प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज को लेकर अपनी चिंताओं से राष्ट्रपति को अवगत कराना चाहते हैं।

इस संबंध में राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए पहली बार दो अक्टूबर को पत्र भेजकर समय मांगा गया था। राष्ट्रपति भवन की ओर से प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नाम मांगे जाने के बाद गठबंधन ने पांच अक्टूबर को दोबारा पत्र भेजा और सात, आठ या नौ अक्टूबर में से किसी दिन मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया था।

इंडिया गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर गठबंधन के सांसदों ने प्रदर्शन और मार्च भी निकाले हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपने विरोध को तेज करने के लिए करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले आंदोलन का कार्यक्रम भी तय किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस प्रदर्शन के दौरान लगातार दो बार हिरासत में ले चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा 17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा
संगीतज्ञ राजीव भट्ट की दशकों लंबी संगीत यात्रा पर आधारित गीत-गजलों की महफिल ‘अनकही दास्तान’ 17 अक्टूबर को शाम 6:30...
शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,520 के पार
अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा, फोर्ट हुड हमले के दोषी को 'फायरिंग स्क्वाड' से दी जाने वाली सज़ा-ए-मौत की होगी लाइव-स्ट्रीमिंग
नवरात्रि से दिवाली तक बाजार में बढ़ेगी रौनक : प्रदेश के कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, ऑटो सेक्टर की सेल में में 20%  ग्रोथ की संभावना
इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ है, एसआईआर पर विपक्ष फैला रहा भ्रम: भाजपा
राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू : मुरलीपुरा डाकघर बनेगा जनसेवा कनेक्ट केंद्र, युवाओं के लिए हाईटेक होंगे डाकघर
48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?