रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में जन सरोकार के मुद्दों पर होगा संवाद, कांग्रेस की रणनीति पर होगी चर्चा: संदीप दीक्षित

लोगों के अनुभव को दिया जाएगा महत्व

रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में जन सरोकार के मुद्दों पर होगा संवाद, कांग्रेस की रणनीति पर होगी चर्चा: संदीप दीक्षित
रचनात्मक कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 12 और 13 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने बताया कि इसमें शिक्षा, सामाजिक न्याय, बेरोजगारी और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शामिल होकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस के सहयोगी संगठन रचनात्मक कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन यहां 12 और 13 अगस्त को आयोजित होगा जिसमें शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, बेरोजगारी, विस्थापन और पर्यावरण समेत जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के पहले दिन करीब 350 से 400 और दूसरे दिन करीब 550 से 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे। पहले दिन संगठन के कामकाज और रणनीति पर चर्चा होगी तथा विभिन्न मुद्दों पर जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों के अनुभव और सुझाव लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अधिवेशन सामान्य सम्मेलनों से अलग होगा। इसमें विशेषज्ञों के व्याख्यान के बजाय जमीन पर काम कर रहे लोगों के अनुभव को महत्व दिया जाएगा। पहले दिन विभिन्न विषयों पर चार सत्र होंगे और इसके बाद रचनात्मक कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा होगी। दीक्षित ने कहा "दोनों दिन खुले सत्र होंगे, क्योंकि यह लोगों का मंच है। इसमें लोग सवाल पूछ सकेंगे और अपनी बात रख सकेंगे। दूसरे दिन पहले दिन की चर्चाओं की समीक्षा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने विचार रखेंगे और लोगों के साथ संवाद करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों के साथ खुला संवाद करेंगे।"

रचनात्मक कांग्रेस का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के मूल्यों से प्रेरित सहयोगी संगठन है जिसका मकसद सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों तथा जन सरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे लोगों से संवाद और सहयोग करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कांग्रेस का बौद्धिक प्रकोष्ठ या थिंक टैंक नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
असम के समागुड़ी में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर हुए कथित हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता...
अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
जलझूलनी एकादशी : गोनेर में पालकी में विराजेंगे लक्ष्मी जगदीश जी, नौका में होगा दो घंटे जल विहार
रामगंजमंडी में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
बूंदी नगर परिषद में उपसभापति के लिए भाजपा-कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन
सरकार ने नियम 6 में किया संशोधन : पैकेजिंग पर शाकाहारी और मांसाहारी लेबल लगाना जरूरी, मुख्य डिस्प्ले पैनल पर दिखेगा ग्रीन और रेड डॉट
महापौर की कुर्सी पर सीधी जंग : भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 25 सितंबर को होगा मतदान