पहलगाम हमले का पाकिस्तान को दें मुंहतोड़ जवाब, सौरभ भारद्वाज ने कहा- जब तक पीओके पाकिस्तान के कब्जे में रहेगा, आतंकवाद बढ़ता रहेगा

सेना के पराक्रम पर देश को पूरा भरोसा

पहलगाम हमले का पाकिस्तान को दें मुंहतोड़ जवाब, सौरभ भारद्वाज ने कहा- जब तक पीओके पाकिस्तान के कब्जे में रहेगा, आतंकवाद बढ़ता रहेगा

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से पूरा देश सरकार और भारतीय सेना के साथ खड़ा है और चाहता है कि इस हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से पूरा देश सरकार और भारतीय सेना के साथ खड़ा है और चाहता है कि इस हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री से मांग कर रहा है कि अब भारत सरकार पाकिस्तान से उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस ले। हमें अपनी भारतीय सेना के पराक्रम पर पूरा भरोसा है। पीओके में ही सारे आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर, लॉचिंग पैड्स समेत पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर है इसलिए उसपर कब्जा जरूरी है। जब तक पीओके पाकिस्तान के कब्जे में रहेगा, आतंकवाद बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि हमारे भारतीयों को आतंकवादियों ने चुन-चुन कर मारा और आज पूरा देश गुस्से में हैं। हमारे देश के युवा गुस्से में उबल रहे हैं। आज पूरा देश केंद्र सरकार के साथ खड़ा है और सरकार की तरफ देख रहा है कि सरकार पाकिस्तान पर निर्णायक कार्रवाई करेगी। हम सभी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। इस मौके पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि इस वक्त पूरे देश में एक आम राय है कि पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान ने भारत को आंख दिखाने की कोशिश की और हमारी धरती पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया और उस समय की सरकारों ने पलटवार करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि सेना के पराक्रम पर देश को पूरा भरोसा है। हमने पहले भी मुंहतोड़ जवाब दिया है लेकिन सरकार से इस वक्त राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है। सरकारी तरफ से सेना को स्पष्ट निर्देश मिले तो सेना पीओके को वापस भारत में शामिल करा सकती है। पूरा जम्मू-कश्मीर राज्य भारत में शामिल हुआ था, लेकिन धोखे से पीओके पर पाकिस्तान ने कब्जा किया। भारत को पीओके को वापस लेने के साथ ही आतंकवादी समस्या को भी जड़ से खत्म कर देना चाहिए। जब आतंकवादियों का जन्म स्थल ही नहीं बचेगा तो आतंकी पैदा होने भी बंद हो जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश