बंगाल में ट्रेन ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर : 2 छात्रों सहित साइकिल चालक की मौत, कई गंभीर घायल

दूसरी दिशा से आ रही रेलगाड़ी की चपेट में आया वाहन

बंगाल में ट्रेन ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर : 2 छात्रों सहित साइकिल चालक की मौत, कई गंभीर घायल
सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। निमटीता-कटवा पैसेंजर ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल वाहन और साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 2 स्कूली बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हैं। रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल दुर्घटना में 2 स्कूली बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निमटीता-कटवा यात्री रेलगाड़ी (संख्या 53054) ने एक रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल के छात्रों को ले रहे एक वाहन और एक अन्य साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके कारण 2 विद्यार्थियों और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह हादसा कटवा-अजीमगंज रेलखंड के कर्णसुबर्ण स्टेशन के समीप एक लेवल क्रॉसिंग पर सुबह करीब 6.41 बजे हुआ। इस फाटक को रेलगाड़ियों के गुजरने के कारण बंद कर दिया गया था। क्रॉसिंग से रेलगाड़ी के निकलने के बाद जैसे ही फाटक खोला गया और विद्यालय का वाहन पटरी पार करने के लिए आगे बढ़ा, तभी वह दूसरी दिशा से आ रही निमटीता-कटवा यात्री रेलगाड़ी की चपेट में आ गया।

इस हादसे में 2 बच्चों और एक साइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 3 बच्चों तथा वाहन चालक को अत्यंत गंभीर स्थिति में मुर्शिदाबाद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल बच्चों का भी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत, बचाव और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। जिला पुलिस बल भी घटनास्थल पर स्थिति को संभालने में जुटा है। रेलवे ट्रैक को साफ करने और रेल यातायात को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। रेलवे प्रशासन ने इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

Read More खड़गे की तीन बड़ी मांगें- सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर रद्द हो और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं

Read More अमेरिका ने ईरान पर वित्तीय दबाव बढ़ाते हुए ए7 नेटवर्क को बनाया निशाना, नए उपायों की घोषणा

Read More राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्मिक और डिपो सम्मानित

 

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार