हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय

पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर के तिवारीपुर गांव पहुंचकर मृतक विशाल यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की।

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी विशाल यादव की विगत दिनों मनबढो ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी। राय ने बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के साथ विशाल यादव के घर पहुंच कर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढ़स बंधाया। अजय राय ने विशाल यादव के परिजनों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी रहेगी, अपराधियों को सजा दिलाने तक न्याय की लड़ाई में हम सब साथ में हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का हौसला बढ़ गया है, सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय उन्हें संरक्षण देने लगी है।

राय ने कहा कि प्रदेश में रोज हो रही हत्याओं की घटना से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोत्तरी से प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है। अजय राय ने स्व. विशाल यादव के न्याय दिलाने के लिए सरकार से मांग करते हुए कहा कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड रुपए मुआवजा दिया जाये एवं अपराधी कोई भी हो उसे हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, इरशाद खान, विनय तिवारी, चंद्रशेखर निषाद, सन्दीप निषाद, अरुण शुक्ला, देवराज पांडेय, रामसिंह बांकुरे, कृष्णचंद निषाद, अभिनव सिंह साहिल, विकेश उपाध्याय विक्की, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, डा. राकेश मिश्र मंगला गुरु, मुहम्मद ताहिर, विजय कुमार प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक
राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पीएफआरडीए के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई उद्यमियों व कर्मचारियों के लिए एनपीएस पर...
खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा