युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका

युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के कामकाज की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर ईसीआई कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के कामकाज एवं निर्णय प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि  चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसे प्रत्येक नागरिक के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के अधिकार की रक्षा करनी चाहिए।

इस मौके पर चिब ने कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सामने आए सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संगठन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ सभी आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग करती है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका। युवा कांग्रेस के अनुसार, उदय भानु चिब समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन में अजय चिकारा, खुशबू शर्मा, अक्षय लाकड़ा सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करते...
जयपुर के 50 से अधिक स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत
युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की
मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस
एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी