चालान से आगे बढ़ी कार्रवाई! अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ग्रेडिंग से सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है नियम?

चालकों के प्रशिक्षण के लिए देश भर में स्थापित होंगे 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

चालान से आगे बढ़ी कार्रवाई! अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ग्रेडिंग से सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है नियम?
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने SIAM सम्मेलन में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नेगेटिव प्वाइंट सिस्टम लागू करने की योजना की घोषणा की। इसके तहत ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अंक कटेंगे, जिससे सीमा पार होने पर लाइसेंस निलंबित या रद्द हो सकता है। वहीं, जिम्मेदार चालकों को बीमा में छूट जैसे लाभ मिलेंगे।

नई दिल्ली। बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सिर्फ जुर्माना लगाने के बजाय उनके ड्राइविंग रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की तैयारी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 66वें SIAM वार्षिक सम्मेलन में प्रस्तावित नेगेटिव प्वाइंट सिस्टम की जानकारी दी। इसके तहत हर ट्रैफिक उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस के रिकॉर्ड में नकारात्मक अंक जुड़ेंगे। तय सीमा तक अंक पहुंचने पर लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है, जबकि गंभीर या लगातार उल्लंघन पर लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने का प्रावधान हो सकता है। 

सरकार अच्छे ड्राइवरों को प्रोत्साहन देने पर भी विचार कर रही है। अच्छे रिकॉर्ड वाले चालकों को बीमा कंपनियों से इंसेंटिव मिलने की संभावना है। इसके अलावा ड्राइवरों की ट्रेनिंग बढ़ाने के लिए देशभर में करीब 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की योजना है। सरकार के अनुसार अब तक करीब 10 लाख ड्राइवरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश-सीजेपी मुलाकात पर ओपी राजभर का तंज, बोले-अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं, अब तिलचट्टों का सहारा लेकर बनाएंगे सरकार अखिलेश-सीजेपी मुलाकात पर ओपी राजभर का तंज, बोले-अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं, अब तिलचट्टों का सहारा लेकर बनाएंगे सरकार
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव...
भाखड़ा, पौंग और राणा प्रताप सागर से कम मिलेगा पानी, रबी की फसल पर संकट के आसार
ट्रंप का दावा : यूरोप को ईरानी परमाणु खतरे से बचा रहा अमेरिका, उसके पास मिसाइल क्षमता मौजूद
बीस घंटे बाद भी दुरुस्त नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द
मोदी-खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भगवान कृष्ण के निस्वार्थ कर्म के संदेश को किया याद
होर्मुज संकट के बीच सीरिया ने खोला तेल का वैकल्पिक रास्ता: ट्रंप ने प्रस्ताव को बताया शानदार, इराक से पाइपलाइन योजना भी तैयार
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : बाघ के हमले से पहले भी हुई कई घटनाएं, कभी लेपर्ड पिंजरे से बाहर निकला तो कभी भालू ने पिंजरा तोड़ा