एथर एनर्जी ने जयपुर में लॉन्च किया नया कोणार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर, 200 किलोमीटर तक की रेंज और 10 साल की बैटरी वारंटी

एथर ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क

एथर एनर्जी ने जयपुर में लॉन्च किया नया कोणार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर, 200 किलोमीटर तक की रेंज और 10 साल की बैटरी वारंटी
प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने जयपुर में अपना नया स्कूटर 'कोणार्क' लॉन्च किया है। नए ईएल प्लेटफॉर्म और स्टील यूनिबॉडी चेसिस पर बना यह स्कूटर 200 किमी तक की आईडीसी रेंज, 10 साल की बैटरी वारंटी और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग (AeBS) जैसे कई आधुनिक फीचर्स प्रदान करता है।

जयपुर। भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी ने आज जयपुर में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कोणार्क पेश किया। यह देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। कोणार्क को एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो रोजमर्रा की राईड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और ईज ऑफ ओनरशिप का रिफाईंड अनुभव प्रदान करता है। कोणार्क एस और जैड सीरीज में छः वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जो 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करते हैं। कोणार्क का सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है। यानी राईडर्स को 10,000 किलोमीटर या एक साल (जो भी पहले हो) के बाद ही सर्विस कराने की जरूरत पड़ेगी। कोणार्क के सभी वैरिएंट एथर की फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं, जिसके साथ 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वॉरंटी मिलती है। साथ ही, कवरेज पीरियड के अंत तक कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ की गारंटी भी है। इस स्कूटर में एथर की टेक्नोलॉजी के साथ रोजमर्रा की राइडिंग को बेहतर बनाने वाले फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AeBS), मैजिककी, ऑटोपॉप और एयरवॉक शामिल हैं।

राजस्थान एथर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यहाँ पर कंपनी ने अपने मार्केट शेयर को वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में 9.7 प्रतिशत के मुकाबले दोगुना बढ़ाकर वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 11.8 प्रतिशत तक पहुँचा दिया है। वाहन के मुताबिक राजस्थान में कंपनी ने साल-दर-साल 98 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 3,499 स्कूटर बेचे हैं। राजस्थान में एथर के पास 38 एक्सपीरिएंस सेंटर और 34 सर्विस सेंटर हैं, जिनमें से 5 जयपुर में हैं, जो राज्य में एथर के रिटेल और कस्टमर सपोर्ट नेटवर्क को मजबूत बना रहे हैं। राजस्थान में कंपनी के पास 375 से अधिक LECCS फास्ट चार्जिंग पॉईंट हैं, जो इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

सौरभ शर्मा, हेड ऑफ मार्केटिंग, एथर एनर्जी ने कहा, ‘‘राजस्थान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा से ज्यादा राईडर्स तक पहुँचाने के हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण राज्य है। कोणार्क की मदद से हम भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाना चाहते हैं। यह स्कूटर उन खरीददारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अभी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इंतजार में हैं। इसमें मेटल बॉडी, 200 किलोमीटर तक की रेंज, शानदार और आरामदायक राईड, फास्ट होम चार्जिंग, 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवेल और 10 साल की एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी के साथ 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ बची रहने की गारंटी जैसी कई खूबियां दी गई हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी मायने रखती हैं। कोणार्क यहाँ पर हमारी मौजूदगी को बढ़ाने में एक बड़ा योगदान देगा और राजस्थान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लाने की रफ्तार को बढ़ाएगा।’’
कोणार्क को भारत की सड़कों के लिए बनाया गया है। 

इसमें स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और रोजमर्रा की उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12 इंच का रियर अलॉय व्हील और 1352 मिमी का व्हीलबेस है। साथ ही, दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिए गए हैं। यह एथर का पहला स्कूटर है, जिसमें रियर साईड पर मेटल पैनल और एक स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है। वहीं, सीक्वेंशियल गियर-ड्राईव ट्रांसमिशन स्मूथ और लगभग सायलेंट पॉवर डिलीवरी प्रदान करता है।

Read More हरियाणा-पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट! सोमवार से घटेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने किसानों को जारी की खास सलाह

कोणार्क में रोजमर्रा की राइड को आसान बनाने के लिए अनेकों टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। एथर का इन-हाउस एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, AeBS सड़क की परिस्थितियों के अनुरूप फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच ब्रेकिंग फोर्स को डायनामिक रूप से वितरित कर देता है। वहीं, ब्रेकिंग परफॉरमेंस और स्टेबिलिटी बढ़ाने के लिए इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी है। मैजिककी स्मार्टवेक, ऑटोमैटिक लॉकिंग और रिमोट स्कूटर लोकेशन फीचर के साथ कीलेस अनुभव प्रदान करती है। 

Read More AIIMS की पॉपुलेशन क्लॉक भारत की लाइव आबादी नहीं गिनती, डेमोग्राफिक आंकड़ों से हर सेकंड बदलता है अनुमानित आंकड़ा

ऑटोपॉप फीचर अंडर-सीट स्टोरेज की सुविधाजनक और हैंड्सफ्री एक्सेस प्रदान करता है, तथा एयरवॉक फीचर हल्के मोटर टॉर्क की मदद से तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को हाथों से आगे-पीछे करना आसान बना देता है। कोणार्क ने चार्जिंग और ओनरशिप को भी आसान बना दिया है। इसमें इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर और एक चार्जिंग केबल दी गई है। साथ ही, एक वैकल्पिक 450वॉट का ऑफबोर्ड चार्जर 450वॉट के इन-बिल्ट चार्जर के साथ जुड़कर 900 वॉट की कंबाईंड चार्जिंग प्रदान करता है, जिससे होम चार्जिंग का समय घटकर आधा रह जाता है।

Read More नासिक में दर्दनाक हादसा: युवक की स्विमिंग पूल में कूदने के दौरान बिजली का झटका लगने से मौत, पुलिस जांच शुरू

कोणार्क के साथ एथर राजस्थान में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है, जहाँ पर कंपनी की स्पोर्टी 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर रिज्टा काफी लोकप्रिय हैं। जयपुर में कोणार्क का लॉन्च राज्य में रिटेल, सर्विस और चार्जिंग ईकोसिस्टम को मजबूत बनाने के कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है। इससे लेटेस्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान और ज्यादा राईडर्स तक पहुँच सकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर...
भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली
पिछली बार निकायों का जिम्मा संभालने वालों की झलक: 26 निकायों में मेयर, सभापति, पालिका अध्यक्ष की पांच साल से पहले ही गई कुर्सी
राजनीतिक दल से चुनाव लड़ने वाला कर्मचारी नहीं रह सकता तटस्थ, हाईकोर्ट ने कहा- वापस सेवा में नहीं लेने का आदेश सही
BRICS में दिखी एकजुटता: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मौजूदगी में मिडिल ईस्ट पर साझा रुख, आतंकवाद और टैरिफ पर भी जताई चिंता
राजस्थान में अक्टूबर से साइबर अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान, डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल गांधी से की मुलाकात: प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद, कई मुद्दों पर बातचीत