आरबीआई के फैसले के बाद बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 429 अंक टूटा; निफ्टी भी 22,603 पर बंद

रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों पर बना दबाव

आरबीआई के फैसले के बाद बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 429 अंक टूटा; निफ्टी भी 22,603 पर बंद
विदेशी बाजारों में बिकवाली और रुपये में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में मंदी रही। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25% की बढ़ोतरी के फैसले के बाद सेंसेक्स 429 अंक गिरकर 72,638.70 और निफ्टी 173 अंक टूटकर 22,603.05 पर बंद हुआ। रियल्टी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये में गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को बिकवाली हावी रही और बीएसई का सेंसेक्स 429.11 अंक (0.59 प्रतिशत) नीचे 72,638.70 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 173.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत लुढ़ककर 22,603.05 अंक पर रहा। इससे पहले लगातार दो दिन बाजार में तेजी रही थी। दुनिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में रही कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। साथ ही रुपये की गिरावट से भी बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में आज रुपया एक समय 49 पैसे तक लुढ़क गया था।

वृहत बाजार में मिलाजुला रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.75 प्रतिशत नीचे रहा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.30 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। रिजर्व बैंक के रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाने से निफ्टी रियल्टी सूचकांक 1.77 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 1.58 प्रतिशत और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह का सूचकांक 1.14 प्रतिशत गिर गया। धातु समूह में 2.33 फीसदी, आईटी में 1.34 और एफएमसीजी समूह में 0.89 प्रतिशत की गिरावट रही। सार्वजनिक बैंकों का सूचकांक एक प्रतिशत और मीडिया का 0.69 प्रतिशत मजबूत हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक साढ़े तीन प्रतिशत गिर गया। बीईएल, एशियन पेंट्स और इंफोसिस में दो से सवा फीसदी की गिरावट रही। एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंडिगो, हिंदुस्तान यूनीलिवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत के नुकसान में रहे। सन फार्मा, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक सवा दो फीसदी, भारती एयरटेल सवा एक फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी  विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
विदेशी चिकित्सा स्नातक डॉक्टरों का स्टाइपेंड भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। डॉक्टर मेडिकल एजुकेशन विभाग परिसर में...
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले-अपने ही दल में उपेक्षित हैं भाजपाई, ऐतिहासिक होगा अंत
त्योहारों से पहले सफाई पर जोर! पार्षदों ने गिनाईं वार्ड की समस्याएं, मुरलीपुरा जोन की बैठक में अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश