सेंसेक्स 71,924.68 और निफ्टी 22,363.35 अंक पर बंद, आईटीसी और टेक महिंद्रा में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी

मीडिया सेक्टर में जोरदार तेजी

सेंसेक्स 71,924.68 और निफ्टी 22,363.35 अंक पर बंद, आईटीसी और टेक महिंद्रा में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी
दिग्गज कंपनियों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 547.65 अंक गिरकर 71,924.68 पर और एनएसई का निफ्टी-50 157.10 अंक टूटकर 22,363.35 पर बंद हुआ। हालांकि, एफएमसीजी और आईटी सेक्टर में बिकवाली के बीच स्मॉलकैप और मीडिया इंडेक्स बढ़त में रहे।

मुंबई। दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 547.65 अंक (0.76 प्रतिशत) लुढ़ककर 71,924.68 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 157.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूटकर 22,363.35 अंक पर आ गया। दोनों सूचकांकों की शुरुआत सुबह बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन बाद में दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से ये दबाव में आ गए।

वृहत बाजार में अधिकतर सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.24 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.42 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी 1.67 प्रतिशत टूट गया। आईटी, बैंकिंग, वित्त, धातु और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी फिसल गए। निफ्टी मीडिया में 4.60 प्रतिशत की तेजी रही। रसायन, ऑटो, रियल्टी और फार्मा सेक्टरों के सूचकांक भी हरे निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी और टेक महिंद्रा के शेयर तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े। हिंदुस्तान यूनीलिवर में दो प्रतिशत की गिरावट रही। एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गए। टाटा स्टील, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, अडानी एयरपोर्ट्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट के शेयर भी लाल निशान में रहे। बीईएल का शेयर करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी बढ़त में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस का दावा, जेलेंस्की में संघर्ष खत्म करने की कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं  रूस का दावा, जेलेंस्की में संघर्ष खत्म करने की कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं 
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की में संघर्ष खत्म करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति...
ओवैसी का अखिलेश पर निशाना: मुसलमानों के राजनीतिक अधिकारों की अनदेखी का लगाया आरोप, बोले- सत्ता हासिल करने के लिए सपा ने किया इस्तेमाल
राजस्थान विश्वविद्यालय में महिला शौचालयों का अभाव, छात्राओं और महिला कर्मचारियों को परेशानी
सीएम योगी का कांग्रेस पर हल्लाबोल, देश में अराजकता-अव्यवस्था का फ़ैलाने का लगाया आरोप, बोले- चुनाव जीतने पर पुरुषार्थ और हारने पर ईवीएम और इलेक्शन कमीशन दोषी
IAS प्रतीक चन्द्रशेखर जुईकर दक्षिण कोरिया के दौरे पर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता व्यवस्था का करेंगे अध्ययन
गरबा में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
सेंसेक्स 71,924.68 और निफ्टी 22,363.35 अंक पर बंद, आईटीसी और टेक महिंद्रा में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी