पहले उल्टी दौड़ी, फिर हवा में उड़ी! टेस्ला की कार का हैरतअंगेज कारनामा
कोल्ड-गैस थ्रस्टर तकनीक का इस्तेमाल
टेक्सास। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार रोडस्टर का अनोखा प्रदर्शन किया। 15 अक्टूबर को टेक्सास के मैकग्रेगर स्थित स्पेसएक्स की सुविधा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार ने विशेष घुमावदार रैंप पर उल्टी दिशा में चलने के बाद हवा में छलांग लगाई और सुरक्षित लैंडिंग की। इस प्रदर्शन का वीडियो मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया।
नई रोडस्टर में स्पेसएक्स की विकसित कोल्ड-गैस थ्रस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। दबाव वाली गैस से जोर पैदा करने वाली यह प्रणाली कार को हवा में असामान्य गतिविधियां करने में सक्षम बनाती है। हालांकि, यह प्रदर्शन नियंत्रित परिस्थितियों में किया गया और सार्वजनिक सड़कों पर ऐसी कार उड़ाने की अनुमति मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
टेस्ला ने इस कार की घोषणा नवंबर 2017 में की थी। उत्पादन में कई बार देरी हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, अब इसका उत्पादन 2028 में शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, उड़ने वाली कारों का रोजमर्रा के परिवहन में इस्तेमाल दूर की संभावना है।

Comment List