अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें बढ़ीं तो भारतीय शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957 पर बंद

बैंकिंग और फार्मा शेयरों में दिखा सुधार का रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें बढ़ीं तो भारतीय शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957 पर बंद
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 307 अंक टूटकर 76,957 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95 अंक गिरकर 24,080 पर आ गया। ब्रेंट क्रूड के 91 डॉलर के पार पहुंचने से बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा।

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 307 अंक लुढ़क गया। सेंसेक्स सुबह करीब 134 अंक टूटकर 77,131 अंक पर खुला पूरे दिन लाल निशान में रहा। बीच कारोबार में 76,751 अंक तक गिरने के बाद अंत में 307.24 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 76,957.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 95.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,080.40 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त में 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे घरेलू शेयर बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई है।

वृहत बाजार में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.47 प्रतिशत ऊपर रहा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.74 प्रतिशत की गिरावट रही। सेक्टर आधारित सूचकांकों में धातु, मीडिया, एफएमसीजी, रियल्टी, रसायन और सीमेंट सूचकांक लाल निशान में रहे। बैंकिंग, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। आईटीसी में साढ़े तीन प्रतिशत और भारती एयरटेल में ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक गिर गये। एशियन पेंट्स, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नीचे बंद हुए। सनफार्मा का शेयर पौने दो प्रतिशत मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। टीसीएस, बीईएल और मारुति सुजुकी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर