Asian Games 2026: नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, महिलाओं के ट्रैप इवेंट में पहली भारतीय विजेता

व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में भारत को मिला पांचवां स्वर्ण

Asian Games 2026: नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, महिलाओं के ट्रैप इवेंट में पहली भारतीय विजेता
एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में रिकॉर्ड 28 का स्कोर कर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह इन खेलों में भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता, जिससे भारत का नाम रोशन हुआ।

आइची-नागोया। भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है। आज यहां फाइनल में नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में 28 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह उनका इन खेलों में दूसरा पदक है। इससे पहले दिन में सुबह के सत्र में उन्होंने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

उन्होंने दूसरे राउंड में सिर्फ एक बार शॉट मिस किया, और उसके बाद भी केवल एक बार ही चूकीं, तब तक वह अपने शानदार शॉट्स के दम पर गोल्ड मेडल लगभग जीत चुकी थीं। चीन की सन युनोंग 26 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक को 21 स्कोर पर कांस्य पदक मिला। इससे पहले दिन में नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर ने महिलाओं के ट्रैप टीम स्पर्धा में 328 अंकों के साथ रजत पदक जीता। चीन ने 346 अंक के साथ स्वर्ण और कुवैत ने 325 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

नीरू ढांडा क्वालिफिकेशन राउंड में 118 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं और व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई किया था। आशीमा अहलावत और मनीषा कीर क्रमश: 106 और 104 अंक ही बना पाईं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार