हरमनप्रीत-सविता को प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड, हॉकी इंडिया ने 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम को भी किया सम्मानित

भारतीय टीम को ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया

 हरमनप्रीत-सविता को प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड, हॉकी इंडिया ने 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम को भी किया सम्मानित

हॉकी इंडिया ने शनिवार को 7वें एनुअल अवॉर्ड बांटे

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को 7वें एनुअल अवॉर्ड बांटे। दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पेरिस ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और महिला टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड दिया गया। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत सिंह ने 10 गोल दागकर भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं सविता  को तीसरी बार पुरस्कार मिला है। सविता ने अपना पुरस्कार साथी खिलाड़ियों को समर्पित किया। साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का बलजीत सिंह पुरस्कार भी सविता को मिला। दपचास साल पूरे होने पर 1975 में कुआलालम्पुर में भारत को एकमात्र वर्ल्ड कप जिताने वाली अजितपाल सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

किसको क्या मिला
बेस्ट गोलकीपर- सविता पूनिया (5 लाख)
बेस्ट डिफेंडर- अमित रोहिदास (5 लाख)
बेस्ट मिडफील्डर- हार्दिक सिंह (5 लाख)
बेस्ट फॉरवर्ड- अभिषेक (5 लाख)
अपकमिंग प्लेयर- दीपिका (10 लाख)
अपकमिंग प्लेयर- अरायजीत सिंह (10 लाख)


अवॉर्ड काफी मायने रखते हैं और युवाओं को इससे प्रेरणा मिलती है। मैं उन्हें इतना ही कहूंगा कि नतीजे का दबाव लिए बिना कड़ी मेहनत करते रहें।
हरमनप्रीत सिंह, हॉकी कप्तान 

इस अवॉर्ड से मुझे आगे और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। यह मेरे साथी खिलाड़ियों को समर्पित है।
सविता, महिला हॉकी खिलाड़ी 

Read More रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फिल्म ईथा के लिए बढ़ाया वजन

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त