भारत ने चीन को हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला एशिया कप, विश्व कप का टिकट भी पक्का

भारतीय महिला टीम ने लगातार तीसरी बार जीता जूनियर एशिया कप

भारत ने चीन को हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला एशिया कप, विश्व कप का टिकट भी पक्का
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीता है। सानिका चंद्रकांत माने के 17वें मिनट में दागे निर्णायक गोल की मदद से भारत अजेय रहते हुए चैंपियन बना और एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।

हुलुनबुइर। भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जूनियर महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मोकी ट्रेनिंग बेस पर खेले गए रोमांचक फाइनल में सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए चीन को बराबरी का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ भारत ने 2023 और 2024 के बाद लगातार तीसरी बार एशियाई खिताब पर कब्जा जमाया। 

भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1, मलेशिया को 11-1 और जापान को 7-0 से हराया, जबकि चीन के खिलाफ लीग चरण में मुकाबला गोलरहित रहा था। क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराने के बाद सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से शिकस्त दी। खिताब जीतने के साथ भारत ने एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। हॉकी इंडिया ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिग्विजय सिंह का मोहन यादव सरकार पर हमला, सागर एसपी को हटाने और जहरीली शराब कांड की ईओडब्ल्यू जांच की मांग दिग्विजय सिंह का मोहन यादव सरकार पर हमला, सागर एसपी को हटाने और जहरीली शराब कांड की ईओडब्ल्यू जांच की मांग
सागर में जहरीली और अवैध शराब से हुई मौतों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसपी को हटाने तथा मामले...
जयपुर में कांग्रेस बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, प्रत्याशी भोजन-कमरों को तरसे
तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : बाढ़ में बिहार डूबा, सरकार केवल विकास का पीट रही ढिंढोरा 
त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव में टीएमपी का दबदबा: 1,557 सीटों पर निर्विरोध जीत, भाजपा को मिली 82 सीटों पर सफलता
श्रीगंगानगर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 30 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच किलो 615 ग्राम नशीला पदार्थ मिला
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान की अमेरिका के सामने सात शर्तें, शर्तें पूरी होने तक जारी रहेगा बंदी का फैसला
सांभर लेक थानाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: सड़क निर्माण कार्य निर्बाध चलाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने थानाधिकारी कक्ष में की ट्रैप कार्रवाई