एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, शूटिंग के गोल्ड से मेडल टैली में हुआ इजाफा
कुल पदक 19 हुए
जयपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 25 सितंबर तक भारतीय खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत 19 पदक अपने नाम कर लिए हैं। शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में 484.6 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का खेलों में दूसरा गोल्ड है। वहीं 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल टीम स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल ने सिल्वर जीता।
एथलेटिक्स में भारत को मिश्रित 4×400 मीटर रिले में रजत और महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक मिला। शूटिंग के स्कीट मुकाबलों में अनंतजीत नरुका और परिनाज धालीवाल ने मिश्रित टीम के साथ ब्रॉन्ज जीता। भारतीय महिला और पुरुष स्कीट टीमों ने भी कांस्य पदक हासिल किए। वुशु में रोशिबिना देवी ने सिल्वर, जबकि मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य जीता। रोइंग, सॉफ्ट टेनिस और बैडमिंटन में भी भारत के खाते में कांस्य पदक आए। महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट का पहला गोल्ड दिलाया था। इसके अलावा टेबल टेनिस और स्क्वॉश के मिश्रित युगल में भारत के पदक पक्के हो चुके हैं।

Comment List