25 गेंदों में 55 रन, शैफाली वर्मा ने रच दिया इतिहास; दो विश्व रिकॉर्ड किए अपने नाम

भारत ने 8.3 ओवर में हासिल किया 103 रन का लक्ष्य

25 गेंदों में 55 रन, शैफाली वर्मा ने रच दिया इतिहास; दो विश्व रिकॉर्ड किए अपने नाम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 25 गेंदों में 55 रन की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 50+ स्कोर और सर्वाधिक टी20 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने महज 25 गेंदों पर 55 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। भारत ने 103 रन का लक्ष्य 8.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ शैफाली ने दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 50 से ज्यादा रन की पारियां खेलने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने 2026 में नौवीं बार यह उपलब्धि हासिल कर स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया। मंधाना ने 2024 में आठ बार 50 से अधिक रन बनाए थे।

शैफाली ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उनके खाते में 2026 में अब तक 922 रन दर्ज हो चुके हैं। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 824 रन के साथ दूसरे और स्मृति मंधाना 821 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

शैफाली के लगातार शानदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी है। उनके इन रिकॉर्डों ने महिला टी20 क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों को नई ऊंचाई दी है।

Read More मेयर सोबयानिन का दावा, मॉस्को की ओर बढ़ रहे 20 ड्रोन को रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने किया ढ़ेर

Post Comment

Comment List

Latest News

RAS से IAS में पदोन्नत अधिकारियों से 21 अक्टूबर को मिलेंगे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अनुभवों और दायित्वों पर होगा विचार-विमर्श RAS से IAS में पदोन्नत अधिकारियों से 21 अक्टूबर को मिलेंगे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अनुभवों और दायित्वों पर होगा विचार-विमर्श
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 21 अक्टूबर को आरएएस से आईएएस में पदोन्नत अधिकारियों के साथ बैठक। शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस...
12000 फीट ऊपर उड़ रहा था विमान, अचानक खुला दरवाजा और फिर..., जानें पूरा मामला
जेलेंस्की युद्ध रोकने पर दें ध्यान, अमेरिका ने नहीं रोकी कोई खुफिया मदद: मार्को रुबियो
जयपुर एयरपोर्ट : लखनऊ और सूरत की फ्लाइट अब रोजाना, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी तेज! इसरो विकसित कर रहा 2400 किलो न्यूटन क्षमता वाला इंजन
पंचायत राज चुनाव : 21-22 अक्टूबर को बीजेपी मुख्यालय में बैठकों का दौर, तीसरे चरण के प्रत्याशी होंगे तय 
क्या भाजपा में अपराधियों को मिल रहा संरक्षण? सुप्रिया सुले का गृह विभाग पर हल्लाबोल, महाराष्ट्र में गोलीबारी की घटनाओं पर मांगा जवाब