एशिया कप : आज दोनों टीमें फिर होंगी आमने-सामने, टीम इंडिया को पाकिस्तान के पलटवार से रहना होगा सतर्क 

आत्मविश्वास से भरी है भारतीय टीम

एशिया कप : आज दोनों टीमें फिर होंगी आमने-सामने, टीम इंडिया को पाकिस्तान के पलटवार से रहना होगा सतर्क 
सट्टेबाजों ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में भारत की जीत की संभावना लगभग 80 प्रतिशत बताई है

दुबई। सट्टेबाजों ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में भारत की जीत की संभावना लगभग 80 प्रतिशत बताई है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा है  और भारत को पाकिस्तान के पलटवार से सतर्क रहना होगा। यह मुकाबला सिर्फ एक आम खेल नहीं है, यह एक उत्सव है, एक भव्य रंगमंच है जहां  भावनाएं तंदूर से भी ज्यादा तेज होंगी। मैच के सबी टिकट बिक चुके हैं और खचाखच भरे स्टेडियम में हर रन, विकेट और मिसफील्ड का शोर मचने की उम्मीद है। दुनिया भर में लाखों लोग स्क्रीन से चिपके रहेंगे, उस जादुई पल का इंतजार करेंगे जो सिर्फ भारत-पाकिस्तान मुकाबले में ही मिल सकता है।

आत्मविश्वास से भरी है भारतीय टीम
भारत पूरी ताकत से अपराजित और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उन्होंने ग्रुप चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था, और उनकी बल्लेबाजी पूरी लय में चल रही है। शुभमन गिल टीम को संभाले रखने में सक्षम हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव बड़ा स्कोर बनाने तथा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ऊपरी क्रम में आतिशबाजी करने में माहिर हैं। संजू सैमसन स्टंप के पीछे और मध्य क्रम में विश्वसनीयता लाते हैं, जबकि हार्दिक पांड्या किसी भी विपक्षी टीम की कमर तोड़ सकते हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती हवा से करतब दिखाने वाले जादूगर हैं और जसप्रीत बुमराह अपने यॉर्कर से विपक्षी टीम को दहलाने में माहिर हैं। 

लड़खड़ाता रहा है पाक का शीर्ष क्रम
पाकिस्तान इस मुकाबले में पलटवार का प्रयास करेगा। उन्होंने यूएई को 41 रनों से हराया लेकिन उनका शीर्ष क्रम लड़खड़ाता रहा है। फिर भी फखर जमान के शानदार 50 रनों ने दिखाया कि उनकी क्लास कायम है, जबकि कप्तान सलमान आगा और हसन नवाज मध्यक्रम की मजबूती की कुंजी हैं। पिछले मैच में शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन अप्रत्याशित था और मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज अंत में पासा पलटने में सक्षम हैं। उनकी गेंदबाजी हमेशा की तरह उनका गौरव और तलवार है। नई गेंद के साथ अफरीदी और हारिस रऊफ आग उगल सकते हैं, जबकि नवाज और अबरार अहमद स्पिन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

अक्षर पटेल को लगी चोट, खेलना संदिग्ध
अबु धाबी। अक्षर पटेल पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले भारत के सुपर फोर मैच में नहीं भी खेल सकते हैं। उन्हें अबु धाबी में ओमान के खिलाफ ग्रुप ए मैच में फील्डिंग करते समय सिर पर चोट लगी थी। अक्षर को 15वें ओवर में यह चोट लगी थी। वह मिड-आॅफ से दौड़ते हुए हम्माद मिर्जा का कैच लेने की कोशिश में संतुलन खोकर गिर पड़े, जिससे उनका सिर जमीन से टकरा गया। 

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

इसके बाद उन्हें सिर और गर्दन को पकड़ते हुए देखा गया और फिजियो की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। वे ओमान की पारी के बचे हुए हिस्से में फील्ड पर नहीं लौटे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने बताया कि अक्षर की हालत ठीक है। हालांकि उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि मैचों के बीच काफी कम समय है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में अपना अगला मुकाबला खेलने से पहले 48 घंटों से भी कम का वक्त मिलेगा। अगर अक्षर पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर रहते हैं, तो टीम के लिए तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरना मुश्किल हो सकता है। यह तभी संभव होगा जब किसी और खिलाड़ी को बुलाया जाए। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ही दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं जो अभी टीम में हैं। 

Read More शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन

Tags: asia cup  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण