पंजाब में आप नेता की गोली मारकर हत्या : बाइक पर सवार होकर आए शूटर, दागी 3 गोलियां

वह गुरुद्वारे से बाहर निकले थे

पंजाब में आप नेता की गोली मारकर हत्या : बाइक पर सवार होकर आए शूटर, दागी 3 गोलियां
ओबेरॉय पर करीब से गोलियां चलाईं। उन्हें गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जालंधर। पंजाब में जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में सुबह एक गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) के एक पदाधिकारी लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह हुई, जब वह गुरुद्वारे से बाहर निकले थे। ओबेरॉय अपनी कार में बैठे थे, तभी 2 शूटर बाइक पर सवार होकर आए और ओबेरॉय पर करीब से गोलियां चलाईं। उन्हें गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एडीसीपी जयंत परी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के जो हाईटेक सीसीटीवी लगे हैं, उनकी फुटेज भी निकले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

आरपीएससी शिक्षक भर्ती-2022 मामला : फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी का खेल, मेवाड़ विश्वविद्यालय के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक सहित दो गिरफ्तार आरपीएससी शिक्षक भर्ती-2022 मामला : फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी का खेल, मेवाड़ विश्वविद्यालय के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक सहित दो गिरफ्तार
आरपीएससी प्राध्यापक भर्ती-2022 में फर्जी एमए डिग्री के जरिए नियुक्ति मामले में एसओजी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के पूर्व उप परीक्षा...
3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार