आगा खान पंचम भारत दौरे पर: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का भी करेंगे दौरा

आगा खान पंचम भारत दौरे पर: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम एक सप्ताह के भारत दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के निमंत्रण पर आ रहे आगा खान अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का भी दौरा करेंगे।

नई दिल्ली। इस्माइली मुसलमानों के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम बुधवार से एक सप्ताह के भारत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के निमंत्रण पर आ रहे आगा खान गुरुवार को उनके साथ व्यापक बातचीत करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह गृह मंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलेंगे।

आगा खान अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का भी दौरा करेंगे। इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क विभिन्न विकास और सामुदायिक पहलों से जुड़ा है। 50वें इमाम के रूप में पद संभालने के बाद प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का यह पहला भारत दौरा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा...
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी